ftNFT फिजिटल स्पेस का अक्तूबर सेशन कला जगत की प्रतिभाओं से भरा रहा, क्योंकि इसमें शामिल होने वाले कई लोग अलग-अलग सम्मानित कलाकारों की अलग-अलग प्रकार की कलाकृतियों में सरोबार होने आए थे।
नईम अहमद जहीर
1 अक्टूबर से, ftNFT फिजिटल स्पेस ने नईम अहमद ज़हीर के शानदार संग्रह को प्रदर्शित किया, जिसमें मस्जिद अल नबावी डोम की शानदार कलाकृति शामिल थी। अगर आपने अभी तक इस्लामी संस्कृति और भक्ति के प्रति इस सम्मान का अनुभव नहीं किया है, तो ज़रूर कर लीजिये। यह प्रदर्शनी 31 दिसंबर तक जारी रहेगी!
मार्को वेरोनीज़
दुबई मॉल के चाइना-टाउन में मार्को वेरोनीज़ द्वारा NFT कला प्रदर्शनी ने भौतिक कलात्मकता के साथ डिजिटल नवाचार को जोड़ा है। 5 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2023 की अवधि के दौरान, एक क्रांतिकारी कलाकार के उनके विचार ने हिंसा को सुंदरता और सद्भाव में बदल दिया। इस प्रदर्शनी में सात अलग-अलग कलाएं प्रदर्शित की गईं, जिन्होंने प्रौद्योगिकी तथा कला के शानदार मेल से इसे देखने आए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
D3STABILIZED
8 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक, D3STABILIZED का सिंथटोपिया: दुबई; नेविगेटिंग द फ्यूचर ने ftNFT फिजिटल स्पेस में क्वांटम इनोवेशन के साथ प्राचीन पौराणिक कथाओं का मेल दिखाया। इस कार्यक्रम द्वारा दुबई की रचनात्मकता का जश्न मनाया गया, जिसने कला तथा प्रौद्योगिकी के भविष्य की एक झलक दिखाई।
वेसा
दुबई मॉल के ftNFT फिजिटल स्पेस को ftNFT और वेसा ने 25 नवंबर तक एकदम नया रूप दे दिया। क्रिप्टो के निर्माण में वेसा की दूरदर्शी सोच को इस अनूठी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया जिसमें डिजिटल और भौतिक कला का मिलन हुआ। प्रमुख उद्योग जगत हस्तियों द्वारा वेसा के प्रभाव की प्रशंसा की गई और इस कार्यक्रम ने कलात्मक स्वतंत्रता में NFTs की भूमिका पर प्रकाश डाला। वेसा की कलाकृतियाँ, जैसे 'रिफ्रेश' और 'ब्लॉक जस्टिस', इतिहास और बिटकॉइन की क्षमता पर गहन छवि को दर्शाती हैं।
रबीह येहया
बेहतरीन ज्यामिति और अरबी सुलेख तथा अतिआधुनिक NFT तकनीक के मेल को रबीह येहया की दिल मोह लेने वाली 'हिडन इंटरकनेक्शन' प्रदर्शनी का मुख्य विषय था, जो परंपरा और अत्याधुनिक तकनीक को एक साथ लाता है। ftNFT फिजिटल स्पेस में, सावधानीपूर्वक तैयार की गई रचनाओं की बदौलत इसमें शामिल लोग एक गहन अनुभव में डूब गए, जिसमें ऊर्जा और भावना झलक रही थी। इस कार्यक्रम में शामिल उत्साही लोगों ने भाग लिया, जिन्होंने कलात्मकता और आध्यात्मिकता का गहरा मेल देखा, जिसने रचनात्मक क्षेत्र के भीतर नवीनता और गहराई को एक नई परिभाषा दी।
लगांज़ा
ftNFT में लगांज़ा की माई फेयरीटेल मेटा वर्ल्ड NFT प्रदर्शनी में, कपड़ों और डिजिटल कलात्मकता का मेल एक मन मोहने वाला सफर था। इसमें रानी की पोशाकों की राजसी चमक-धमक से लेकर विंग्स ऑफ होप के पीछे के महान उद्देश्य तक, हर NFT भाग में एक अलग कहानी थी। 21 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम ने फैशन और डिजिटल नवाचार के भीतरी संबंध को प्रदर्शित करते हुए इसमें शामिल लोगों को LAGANZA के दूरदर्शी फिजिटल दायरे में गुम होने पर मजबूर कर दिया।
माग्डा
ftNFT फिजिटल स्पेस में माग्डा माल्कॉन की प्रदर्शनी ने फोटोग्राफी के प्रति उनका एक अलग मेल दर्शाया और ftNFT फिजिटल स्पेस में माग्डा माल्कॉन की प्रदर्शनी ने फोटोग्राफी और मूर्तिकला का उनका अनूठा संयोजन भी प्रदर्शित किया, जिसके परिणाम के तहत कलाकृति जीवित नज़र आई लेकिन यह सांस्कृतिक रूप से समृद्ध भी रही। 24 अक्टूबर से 7 नवंबर तक जारी रही इस प्रदर्शनी में उनके चित्रों ने विविधता और मानवीय संबंधों, आशा और सहिष्णुता की झलक के बारे में संदेश दिया। उनका काम विविध संस्कृतियों तथा प्रभावशाली कलाकारों से प्रभावित था, जिसमें सामूहिक स्मृति और विस्थापन पर ध्यान केंद्रित किया गया था, जो मानवीय अनुभव की एक मनोरम झलक प्रदान करता था।
बतूल
बतूल का संग्रह में प्राकृतिक चीजों में भावनाओं को भरते हुए एक नई कला का निर्माण करना शामिल था। जिसे इसमें शामिल लोगों ने अनुभव भी किया। उनकी रचनाओं ने दर्शकों को उनकी कला में गहराई से डूबने के लिये मजबूर कर दिया, जिससे ये उन्हें जीवित नज़र आईं।
हर कलाकार के अनूठे नज़रिये ने ftNFT फिजिटल स्पेस को और अधिक प्रभावी बना दिया और कला, संस्कृति तथा नवाचार के बारे में सार्थक संवादों को प्रेरित किया। हम इस ज्ञान हासिल करने वाले सफर को जारी रखने के लिए नए कलाकारों शामिल होने का इंतज़ार कर रहे हैं।
इन समय को हाथ से न जाने दें; उन्हें अपनी कहानी में शामिल करें। आइए, ftNFT गैलरी या मार्केट में कला के इन आश्चर्यजनक कलाओं को देखें, जो असीमित रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रासंगिकता का प्रमाण हैं। उनकी कलाकृति से प्रेरणा लें और इस गहन अनुभव का एक हिस्सा खरीदकर अपने साथ ले जाएं।